फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सड़क हादसे में मुंशी समेत दो की मौत

सड़क हादसे में मुंशी समेत दो की मौत

Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मुंशी समेत दो की मौत
डैमो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। थाना जमुनापार के अजय नगर पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। उधर, थाना मगोर्रा के कोसीखुर्द पर सड़क पार करते हुए कार की टक्कर से अधिवक्ता के मुंशी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


थाना राया के गांव सुजानपुर निवासी हरवेंद्र (28) पुत्र महेश चंद टाउनशिप जाने के लिए जमुनापार के अजय नगर के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की मानें तो युवक सीआईएसएफ में तैनात मां मुंदरा देवी के पास जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


उधर, थाना फरह के नगला जसराम निवासी कृष्णकांत शर्मा (39) पुत्र बाबूलाल कचहरी पर अधिवक्ता के मुंशी थे। मुंशी बाइक से घर लौट रहे थे। कोसीखुर्द के पास लघुशंका करने के लिए सड़क पार कर रहे थे तो कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही मुंशी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed