{"_id":"5b59debf4f1c1b3b5a8b7193","slug":"181532616383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री सनातन गोस्वामी की भजन कुटीर पर हुआ अधिवास संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री सनातन गोस्वामी की भजन कुटीर पर हुआ अधिवास संकीर्तन
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
मुड़िया पूर्णिमा के मौके पर कीर्तन करते मुड़िया संत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुक्रवार को मानसी गंगा की परिक्रमा के साथ निकाली जाने वाली मुड़िया शोभायात्रा के साथ समाप्त हो जाएगा। मुड़िया संतों ने इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। गुरुवार को सनातन गोस्वामी की भजन कुटीर पर अधिवास संकीर्तन हुआ।
शोभायात्रा से पहले अधिवास संकीर्तन में ढप, ढोलक, मृदंग बजाकर साधु-संतों ने अभ्यास किया। मुड़िया संतों ने वाद्य यंत्रों की धुन पर जमकर नृत्य भी किया। चक्लेश्वर की भजन कुटीरों में गूंजती भक्ति की स्वरलहरी अलग ही अहसास करा रही थीं। 27 जुलाई को अलग-अलग समय पर निकाली जाने वाली मुड़िया शोभायात्राओं के साथ मेला भले ही समाप्त हो जाए लेकिन लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन अभी व्यवस्थाओं को समाप्त नहीं करेगा। शोभायात्रा की तैयारी में मुड़िया संत जुटे हैं।
निकलेंगी दो शोभायात्राएं
पहली शोभायात्रा प्रात: नौ बजे से चक्लेश्वर के श्रीराधा-श्याम सुंदर मंदिर के महंत रामकृष्ण दास महाराज के निर्देशन में जबकि दूसरी शोभायात्रा चक्लेश्वर के महाप्रभु जी मंदिर से महंत गोपाल दास महाराज के निर्देशन में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि संत अपना सिर मुंडन कराकर शोभायात्रा के साथ मानसी गंगा की परिक्रमा करेंगे। शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।