{"_id":"5b54c9bc4f1c1b0c718b5829","slug":"181532283324-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन में जुटने लगा भारत....हर तरफ राधे-राधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन में जुटने लगा भारत....हर तरफ राधे-राधे
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन में परिक्रमा लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला रविवार से शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन उतनी भीड़ तो नहीं दिखी लेकिन सोमवार को एकादशी पर परिक्रमा लगाने के लिए देर शाम से गोवर्धन में आस्था का समुंदर दिखने लगा। गोवर्धन को जाने वाले हर रास्ते पर राधे-राधे गूंज रही थी। बरसात के बीच परिक्रमा मार्ग में हुआ जलभराव भी भक्तों के कदमों को रोक नहीं पा रहा था।
22 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला रविवार से शुरू हो गया है। गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने के लिए सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। हालांकि पहले दिन ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन प्रशासन का मानना है कि 23 जुलाई को एकादशी के चलते परिक्रमा लगाने वालों की भीड़ जुटेगी।
रविवार की रात से ही लोग गोवर्धन के लिए जाने लगेंगे। पहले दिन गोवर्धन में उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ से लोग पहुंच रहे हैं। क्योंकि सुबह से ही बरसात हो रही थी लिहाजा परिक्रमा मार्ग में भी भारी जलभराव था। जलभराव के चलते भी परिक्रमा लगती रही।
विज्ञापन
राधे राधे की गूंज हर तरफ सुनवाई दे रही थी। हर कोई भगवान की भक्ति में लीन दिखा। क्या बुजुर्ग और क्या महिलाएं। बच्चे भी भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। क्योंकि अब आगे को भीड़ बढ़ेगी लिहाजा प्रशासन ने भी उसी तरह से व्यवस्थाएं कर ली हैं। भारी पुलिस फोर्स व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है। मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए गए हैं। गोवर्धन को जाने वाले हर रास्ते के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।