{"_id":"5b4e32604f1c1b45748b5729","slug":"181531851360-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज की थैली में फल-सब्जी, थैला लेकर घर से निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज की थैली में फल-सब्जी, थैला लेकर घर से निकले लोग
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर बाजार में साफ दिखने लगा है। अब दुकानों, ठेलों के साथ आम आदमी के हाथ में भी पॉलिथीन की जगह कागज के पैकेट दिखने लगे हैं। कई दुकानदारों ने पहले दिन ही थैला साथ लेकर आएं के नोटिस भी चस्पा कर दिए थे। तो कही जगह प्लास्टिक नजर आ भी रही है उसे जब्त किया जा रहा है।
शासन के 15 जुलाई से पॉलिथीन प्रतिबंध के आदेश आते ही नगर निगम ने व्यापारी, आमजन को जागरूक करने के लिए कई दिन बाजार में एनाउंस कराया गया। शहर के सुभाष तिराहा, गांधी पार्क, गंज बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, बजरिया में अधिंकाश दुकानों पर पॉलिथीन पूरी तरह गायब हो चुकी है। व्यापारी व दुकानदार कागज के पैकेट में सामान की बिक्री कर रहे हैं। यही नहीं ठेलों पर फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले भी कागज के पैकेट में सामान देते दिखाई रहे हैं। वहीं जिनके पास मिल भी रही है उसे तुरंत जब्त किया जा रहा है।
पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले ही दिन कड़ा विरोध और व्यापारियों से नोकझोंक होने के बाद दूसरे दिन नगर निगम की टीम अभियान चलाने नहीं निकली। नगर निगम के अधिकारी भी अभियान चलाने से पल्ला झाड़ते दिखे। अधिकारियों का कहना है कि जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग के बिना पॉलिथीन का अभयिान नहीं चल सकता।