{"_id":"5b27f1ec4f1c1bb06e8b892b","slug":"181529344492-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 4200 ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 4200 ने दी पुलिस भर्ती परीक्षा
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच सोमवार को शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। पहली पाली में सात केंद्रों पर करीब 4200 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कई ने सख्ती का अंदाजा लगाते हुए परीक्षा छोड़ दी। एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई जिसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
अमरदीप पीजी कालेज, गौरीशंकर इंटर कालेज, स्वामी बच्चूबाबा विद्या मंदिर, राजेेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल, महात्मा गांधी गल्र्स इंटर कालेज, ज्ञानसरोबर इंटर कालेज, आईवे इंटरनेशनल स्कूल पर पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा संपन्न कराई गई। पहली पाली में सुबह 9.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं दी गई। दोपहर की पाली में परीक्षा तीन बजे से हुई। गौरीशंकर इंटर कॉलेज में अलीगढ़ की छात्रा पहली पाली में पर्ची से नकल करते पकड़ी गई। कक्ष निरीक्षक ने छात्रा के पास से पर्ची पकड़ ली। एक कागज पर कई प्रश्न हल थे। पता चला वह पर्ची किसी कोचिंग संचालक ने दी है। छात्रा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी ने बताया कि छात्रा नकल के साथ पकड़ी गई थी। उसके पास से नकल की पर्ची मिली थी।
डीएम नेहा शर्मा, एसएसपी राहुल यादवेंदु, एसपी देहात महेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों ने कुछ सवालों को छोड़कर अधिकांश पेपर को सरल बताया। सुबह की पाली में परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम की पाली में परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। तीन सौ अंक की परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे गए थे। इस बार पुलिस परीक्षा में 24 पेपर सेट से परीक्षा कराई गई। पीएससी एवं महिला कांस्टेबल भी परीक्षा केंद्र पर तैनात रही। बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाई गई।
विज्ञापन
बोले परीक्षार्थी
एटा के नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रश्नपत्र सरल था। परीक्षा देने से पूर्व मायूसी थी, मगर पेपर देखने के बाद डर निकल गया। उम्मीद है लिखित परीक्षा में सफल हों।
- अलीगढ़ से आई रूबी ने कहा कि गणित एवं रिजनिंग काफी सरल थी। जीके के सवाल कुछ कठिन लगे। विकल्प भरने थे, इसलिए कोई भी प्रश्न नहीं छोड़ा।
- हाथरस की पिंकी ने कहा कि 150 प्रश्न हल करने थे। कोई कठिनाई महसूस नहीं हुई। जो पढ़ा था, बिल्कुल वही सवाल आए।
- मनुप्रताप सिंह ने कहा कि पेपल आसान था। हर किसी परीक्षार्थी ने तैयारी की होगी तो निश्चित तौर पर हल करके आया होगा। जो प्रश्न नहीं आए, उन्हें भी अंदाजा से हल कर आए।
फिरोजाबाद। रविवार रात से ही परीक्षार्थी शहर में आ गए थे। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले थे। होटलों और धर्मशालाओं तक में भीड़ ही रही। किसी ने ब्रेड तो किसी ने बिस्कुट खाकर ही काम चलाया। महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन पहुंचे थे। भीड़ के चलते परिवहन निगम की बसों में परीक्षार्थियों की भीड़ थी वहीं प्राइवेट बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। जिले के परीक्षार्थियों का केंद्र गाजियाबाद-बरेली में होने के कारण यहां के परीक्षार्थी वाहनों की तलाश में भटक रहे थे। सुभाष तिराहे पर यही हाल दिखा।
एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में महिलाओं से मंगलसूत्र और कुंडल तक उतरवा दिए। यही नहीं बालों में लगी क्लिप भी निकलवा दी गई। अलीगढ़ से परीक्षा देने आईं राजकुमारी, आरती ने कहा कि शादी से अभी तक एक बार भी मंगलसूत्र नहीं उतारा है। मगर परीक्षा देने के लिए यह आदेश समझ से परे हैं। महिलाओं को पेपर देने के लिए नियमों का पालन करना पडा।
जूते, चप्पल, बेल्ट पहनकर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष तक नहीं जाने दिया। एक परीक्षार्थी की टीशर्ट पर टैग लगा था उसे भी ब्लेड से काट दिया गया।
पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी टीसीएस कंपनी के पास थी। पुलिस ने सिर्फ उनका सहयोग किया। कंपनी के निर्देशों में परीक्षा केंद्र के अंदर कोई जेवर पहनकर नहीं जाने के आदेश थे। इनको परीक्षा केंद्र पर चस्पा कराया था। पुलिस ने किसी के जेवर नहीं उतारे खुद परीक्षार्थियों ने उतारे हैं।
- महेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण
संज्ञान में पूरा मामला आया है। इस तरह से मंगलसूत्र उतरवाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वह भी टीचर रही हैं लेकिन इस तरह की बात परीक्षा में नहीं होनी चाहिए। यह भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश भी हो सकती है। पूरे मामले की वह रिपोर्ट तैैयार करा रही हैं। महिला आयोग को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुमन चतुर्वेदी, महिला आयोग की सदस्य