{"_id":"5b1d5a0b4f1c1ba96e8b7539","slug":"181528650251-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन आयोग पारदर्शिता से कर रहा भर्तियां: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन आयोग पारदर्शिता से कर रहा भर्तियां: अग्रवाल
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
govt jobs
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि चयन आयोग योग्यता के आधार पर भर्तियां कर रहा है। अभ्यर्थी चाहें किसी वर्ग का हो, योग्यता के आधार पर ही उसका चयन करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक के 5210 पदों के लिए 12500 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 12 जून से शुरू होंगे।
डा. अशोक अग्रवाल अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सम्मान कार्यक्रम के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी पद के रिक्त पदों के लिए आयोग द्वारा आवेदन मांगे जा रहे हैं। यह भर्तियां लिखित परीक्षा के आधार पर होंगी। जुलाई माह में अधीनस्थ सेवा एवं गन्ना पर्यवेक्षकों के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
कार्यक्रम के दौरान डा. अग्रवाल का फूल माला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने डा. अग्रवाल के व्यक्तित्व को सराहा। जिलाध्यक्ष प्रदीप हिना, राष्ट्रीय सचिव डा. विकास चंद्र गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विनोद कुमार जैन मौजूद रहे।