फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र का पुतला दहन

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र का पुतला दहन

Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र का पुतला  दहन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी टैक्स खत्म करने की मांग की है।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य से आम जनता परेशान है। सबसे ज्यादा किसान, गरीब महिलाएं, मजदूर, मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से यात्री किराया और माल भाड़ा बढ़ चुका है। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार से हमारी मांग है कि पेट्रोल-डीजल पर लगाए सभी टैक्स को तत्काल खत्म करे।
विज्ञापन


अन्यथा जनता आने वाले 2019 में इसका कड़ा जवाब देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने कहा कि केेंद्र सरकार पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि रोकने में नाकाम साबित हुई है। इससे ृमहंगाई बढ़ने से घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। चांद कुरैशी, वकार अहमद, आजम, इरफान, मोहम्मद वशीम, मजहर बेग, अनस खां, साजिद बेग, मोहम्मद शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed