{"_id":"5afb18434f1c1bd3408b57aa","slug":"181526405187-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने डीएम से सोरों के विकास का प्रस्ताव बनाने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने डीएम से सोरों के विकास का प्रस्ताव बनाने को कहा
Updated Tue, 15 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने डीएम से सोरों के विकास का प्रस्ताव बनाने को कहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा आनन फानन में लगा, लेकिन उन्हें सोरों याद रहा। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अखबार में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे सोरों के विकास के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। सोरों पौराणिक और पवित्र तीर्थस्थान है। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए सीएम को आश्वस्त किया।
सोरों को तीर्थ स्थल बनाने की मांग पहले से ही सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच चुकी है। जिले के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष इस मांग के संबंध में पत्र भेज चुके हैं। विधानसभा में भी तीर्थस्थल बनाने का मुद्दा उठ चुका है। अमर उजाला अभियान से इस मांग को धार मिली। मुख्यमंत्री के आगमन पर अखबार में छपी खबरों का डोजियर उनके सचिव को सौंपा गया। अब इस डोजियर का लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री अध्ययन करेंगे। सोरों के प्रति मुख्यमंत्री की रुचि बनी है। बृज प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष बने रजनीकांत माहेश्वरी भी सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे, वहीं जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र प्रताप सोलंकी का कहना है कि सोरों को मुख्यमंत्री शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज ऐसा मौका नहीं था, लेकिन उन्होंने जिलाधिकारी को विकास के प्रस्ताव तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
कोट-
सोरों के विकास से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास के लिए जन सहयोग भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी- आरपी सिंह जिलाधिकारी।