{"_id":"5af47a3a4f1c1b9d098b93c0","slug":"181525971514-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आए तीन बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आए तीन बाइक सवारों की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
बस की चपेट में आए तीन बाइक सवारों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली/गंजडुंडवारा।
कादरगंज-बदायूं मार्ग पर गुरुवार दोपहर तीन बाइक सवार रोडवेज बस की चपेट में आ गए। तीनों ही सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नि और उनका ममेरा भाई है। बाइक सवार बदायूं जनपद के पेपर गांव में अपनी ससुराल जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर लोग घटनास्थल पहुंचे तो बस चालक और परिचालक दोनों ही मौके से फरार हो गए।
हादसा कादरगंज गंगा पुल के पास मोड़ पर बदायूं की ओर हुआ। सामने से आ रही बदायूं डिपो की बस की चपेट में बाइक आ गई। बाइक पर सवार राजेश(22) पुत्र थान सिंह, उसकी पत्नी पूजा निवासी अनिकपुर थाना सिढ़पुरा, पूजा का ममेरा भाई अमित पुत्र हरी सिंह निवासी नवादा रोडवेज की बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों ही बाइक सवारों को कुचलती हुई रोडवेज बस आगे निकल गई। बस रुकते ही चालक और परिचालक फरार हो गए। बस में बैठे यात्री भी जोरदार झटका लगने से मामूली चुटैल हो गए। वे भी बस से उतर कर अन्य वाहनों में गंतव्य की ओर रवाना हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। दुर्घटनास्थल सिकंदरपुरवैश्य थाने के तहत आता है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली से चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सभी मृतकों के शवों का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मृतकों के गांव में जैसे ही पहुंची वैसे ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और गंजडुंडवारा चिकित्सालय पहुंच गए। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों ही शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम को भेज दिया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने नवादा में जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन गंजडुंडवारा पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कर दिया और जाम की कोशिश नाकाम कर दी। आस पास के थानों की पुलिस भी आ गई।
गर्भवती थी पूजा
पटियाली। हादसे के शिकार हुए पति पत्नि के घर में कोहराम मचा हुआ है। दंपति की शादी करीब एक साल पूर्व हुई थी। पूजा 5 माह की गर्भवती थी। पूरे परिवार में लोग दुर्घटना से बेहद दुखी थे।
विज्ञापन
अमित की होनी थी गोद भराई
पटियाली। बताया गया कि अमित का रिश्ता भी राजेश की ससुराल पेपर गांव से ही तय हुआ था। एक दिन बाद गोद भराई की रस्म की जानी थी। अमित एक दिन पहले ही अपने भाई राजेश के साथ पेपर गांव जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी भी मौत हो गई। अमित के परिवार में भी बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ था।