{"_id":"5ae74eff4f1c1b340a8b7386","slug":"181525108479-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सोरों।
बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा स्नान को गंगा घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा के लहरा, कछला, हर की पौड़ी, इस्माइलपुर, कादरगंज, शहवाजपुर आदि घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। श्रद्धालुओं ने निर्धनों को अन्न, वस्त्र सहित अन्य वस्तुएं दान की।
बुद्ध पूर्णिमा के चलते रात से ही घाटों पर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त के साथ गंगा स्नान आरंभ कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को विभिन्न घाटों पर पहुंचे। आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि से श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा मैया की पूजा अर्चना की। गंगा स्नान करते श्रद्धालु गंगा मैया की जय के जयकारे लगाते नजर आए। घाटों पर बने मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना की। घाटों पर श्रद्धालुओं ने निर्धनों, साधु संतों आदि को अन्न, वस्त्र, धन आदि दान किए। सोरों तीर्थ नगरी मेें स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने श्वेत वाराह मंदिर, श्याम वराह मंदिर, परशुराम मंदिर, बालाजी दरबार, द्वारिकाधीश मंदिर, पंच महाशक्ति मंदिर, सोमेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में देव दर्शन कर अपनी खुशहाली का आशीष मांगा।
श्रद्धालुओं ने लिया नौकायान का लुत्फ
कासगंज। गंगा घाट पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने नौकायान का जमकर लुत्फ उठाया। श्रद्धालुओं ने नाव में बैठ कर गंगा की यात्रा की। वहीं नौका स्वामियों ने भी इस मौके का जमकर लाभ उठाया। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा को पार कराने के लिए 20 से 30 रुपये तक लिए।
विज्ञापन
घाट पर दिखाई दिया अव्यवस्था का आलम
कासगंज। कछला गंगा घाट पर अव्यवस्थाओं का आलम रहा। सर्वाधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को हुई। उन्हें गंगा स्नान के बाद वस्त्र बदलने को ठिकाना नहीं मिल पा रहा था। इतना बड़ा पर्व होने के बाद भी श्रद्धालुओं के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराईं जाती।
वाहनों में जगह पाने को करनी पड़ी मशक्कत
कासगंज। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को पहुंचने से वाहनों की कमी से यात्रियों को भटकना पड़ा। रोडवेज के इंतजाम भी नाकाफी रहे। लोग बसों में जगह पाने के लिए धक्क मुक्की कर रहे थे। वहीं ट्रेनों में स्थान पाने को ट्रेनों की विंडो लोग ट्रेन में घुस रहे थे। श्रद्धालुओं को वाहनों की छतों व लटक कर यात्रा करनी पड़ी।