फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा की अमीषा ने किया कमाल

मथुरा की अमीषा ने किया कमाल

Mon, 30 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मथुरा की अमीषा ने किया कमाल
आगरा/मथुरा/मैनपुरी/एटा/कासगंज/फिरोजाबाद। दसवीं और 12वीं में ब्रज के बेटे-बेटियों ने भी कमाल किया है। इंटरमीडिएट में मथुरा की अमीषा शर्मा (किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कालेज) ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


दसवीं में चमेली देवी इंटर कालेज, मथुरा की कशिश जैन 91.5 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। मथुरा में दसवीं में 77.49 और इंटर में 59.94 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है।
विज्ञापन


मैनपुरी में दसवीं में 73.96 और इंटर में 65.01 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यहां दसवीं में तपस्थली पब्लिक स्कूल के अभिनव यादन ने 91.33 प्रतिशत और इंटर में पंडित शंभूनाथ इंटर कालेज, घिरोर के आयुष मिश्रा 89 प्रतिशत अंक पाकर जिले में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटा में दसवीं में 76.81 और इंटर में 72.55 फीसदी बच्चों ने सफलता पाई है। दसवीं में सेंट्र एंड्रूज इँटर कालेज निधौली कलां की गरिमा यादव 92 फीसदी के साथ जिले में पहला स्थान पाया है। इंटर में श्री गणेश इंटर कालेज कुतुकपुर के अजय राजपूत 90 फीसदी अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे।

कासगंज में दसवीं में 78.99 और इंटर में 75.06 प्रतिशत बच्चे पास हुए। यहां द्रौपदी देवी इंटर कालेज की प्रियंका राजपूत ने दसवीं में 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। एसएसएसएचएस विकासनगर सिढ़पुरा के दीपक कुमार को इंटर में 89 फीसदी अंक मिले हैं।

फिरोजाबाद में दसवीं में 76.63 और इंटर में 71.75 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई है। दसवीं में पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर के आकाश ने 91.43 फीसदी अंक पाए हैं। इंटर में यहीं के कुलदीप यादव 88.4 फीसदी अंकों के साथ अव्वल रहे हैं।

आगरा में हाईस्कूल में 81.19 फीसदी और इंटरमीडिएट में 65.07 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में अमन कुमार दुबे 92.33 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर रहे हैं। यह पूरनचंद, रमेशचंद इंटर कालेज, खेरागढ़ के विद्यार्थी हैं।


इंटरमीडिएट में 90.00 फीसदी अंक प्राप्त कर बालमुकुंद इंटर कालेज के विपिन सिंह और क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कालेज की दीपिका वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed