फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किसान के घर में डाका, महिलाओं से की अभद्रता

किसान के घर में डाका, महिलाओं से की अभद्रता

Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान के घर में डाका, महिलाओं से की अभद्रता
शिकोहाबाद। अज्ञात बदमाशों ने बुधवार रात एक किसान के घर डाका डाला। 12 बदमाश एक घंटे तक घर में बेखौफ लूटपाट और महिलाओं से अभद्रता करते रहे। विरोध पर एक महिला और बालक समेत चार लोगों को तमंचा और डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


दहशत फैलाने के बाद पूरे घर को खंगाला। इस दौरान करीब 20 लाख के गहने और नकदी ले गए। एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ के अलावा डॉग स्क्वैड टीम और फिंगर प्रिंट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


स्वामी नगर नई बस्ती निवासी तहसीलदार (60) के घर अज्ञात बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने तहसीलदार के घर में एक घंटा रुककर उत्पात मचाया और लूटपाट की। दहशत फैलाने के उद्देश्य से पहले मारपीट की। जिसमें तहसीलदार और उसके पौत्र पंकज, सूरज के साथ उनके मकान में किराये पर रह रही ममता, उसका भतीजा निशांत को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब ममता ने बदमाशों का विरोध किया तो उसके भतीजे निशांत (12) के ऊपर तमंचा तान दिया और चेतावनी दी अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने उसके कमरे में रखे बक्सों को खंगाला और उसमें रखे आभूषण और नकदी लूट ले गए।

कांतीदेवी ने बताया जब उसने कमरे की कुंदी नहीं खोली तो बदमाशों ने कमरे को तोड़ना शुरू कर दिया। सभी बदमाश 25 से 30 की उम्र के थे और सभी चेहरा छुपाए थे। दो नंगे होकर सामने खड़े हो गए और गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध पर उसके पुत्र पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने कमरे में रखा बक्सा और कपड़ों को खंगाला। रसोई में रखे डिब्बे भी खंगाले। जिसमें से जो मिला, उसे अपने साथ ले गए। इस दौरान बदमाश मकान में रह रहे दो परिवारों से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ले गए।


डकैती की सूचना पर एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ संजय कुमार रेड्डी और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम, क्राइम ब्रांच समेत थाने का फोर्स पहुंचा। कप्तान ने बताया कि तीन टीमें गठित कर बदमाशों की कांबिंग कराई। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed