फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मकान मालिक से तंग आकर युवक ने दी जान

मकान मालिक से तंग आकर युवक ने दी जान

Tue, 17 Apr 2018 08:20 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
मकान मालिक से तंग आकर युवक ने दी जान
युवक ने फांसी लगाई - फोटो : डैमो
मथुरा। गोविंदनगर के गणेश टीला खादर में किराए पर रह रहे आगरा के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे पर लटके युवक के शव को उतरवाया। तलाशी में मृतक की पैंट की जेब से एक सुइसाइड नोट मिला है। पुलिस की मानें तो सुइसाइड नोट में मकान मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पुलिस सुइसाइड नोट को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच को भेजेगी।
विज्ञापन


आगरा के सदर बाजार के गांव नैना जाट निवासी कामेंद्र (37) पुत्र रामप्रकाश पिछले छह माह से थाना गोविंदनगर के गणेश टीला खादर में सतीश के मकान पर किराए पर रह रहा था। युवक आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से जूझ रहा था। पड़ोसियों ने उसका शव मंगलवार की सुबह पंखे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने कमरे को दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतरवाया।
विज्ञापन


वहीं, तलाशी में मिले सुइसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि युवक बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। सुइसाइड नोट पर जो हैंड राइटिंग है उसका मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच भी करवाई जाएगी। मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed