{"_id":"5ad4e8fd4f1c1b63098b4cff","slug":"181523902717-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से पांच बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से पांच बीघा गेहूं की फसल जली
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। सोमवार दोपहर बैरई गांव के एक खेत में कटी रखी पांच बीघा गेहूं की फसल पर बिजली गिरने से आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
गांव बैरई निवासी भंवर सिंह ने पांच बीघा खेत में खड़ी फसल काट कर खेत में सूखने के लिए एकत्र कर दी थी। सोमवार दोपहर आसमान में काली घटा छाई और हल्की बूंदाबांदी होने लगी। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली खेत में एकत्र गेहूं की फसल पर गिरने आग लग गई।
गेहूं की फसल में आग की लपटें उठती देख खेत पर काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन जब तक पहुंचा तब तक फसल जल कर राख हो गई। आग में गेहूं बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
फोटो संख्या छह