{"_id":"5abbcf4b4f1c1bf2298b463f","slug":"181522257739-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगड़ने से बची शहर की फिजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगड़ने से बची शहर की फिजा
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फिर बिगड़ने से बची शहर की फिजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
नगर में मंगलवार की देर सायं क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद से एक बार फिर शहर की फिजा को खराब करने का प्रयास किया। मैच के दौरान एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी युवक फरार हो गए। इस मामले की जानकारी देर रात्रि दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो वे आक्रोशित होने लगे और इस मामले में 8 आरोपियों को नामजद करते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को मंगलवार की रात्रि को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट का शिकार शाहजेब पुत्र शहजाद निवासी नगला गुलाबी हुआ। मंगलवार को शाहजेब पाल नगर के मैदान में अपने गांव के ही युवक गौरव, प्रदीप आदि के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी अपाचे मोटर साइकिल एवं स्कूटी पर आए युवक विशाल ठाकुर, भरत कुशवाह, विशाल छोटा, संजय, शुभ गोयल, रोहित, करन ने मैदान में आकर विकेट गिरा दिए और बल्ले से पिटाई शुरू कर दी। साथी खिलाड़ियों ने शाहजेब को बचाया। मारपीट करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घायल शाहजेब को साथी घर ले गए। इसे देखकर लोगों में आक्रोशित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहजेब की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने पुलिस के साथ रात में ही गश्त शुरू कर दिया। मध्य रात्रि के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दविश देकर उनकी गिरफ्तारी कर ली। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले में बताया कि शहर की शांति फिजा को फिर बिगाड़ने की कोशिश की गई है, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है। अब किसी भी तरह का तनाव नहीं है।