फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शिकायती पोर्टल में पिछड़ रहा निगम

शिकायती पोर्टल में पिछड़ रहा निगम

Wed, 28 Mar 2018 07:57 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
शिकायती पोर्टल में पिछड़ रहा निगम
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। निगम अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते ऑनलाइन शिकायती पोर्टल में मात्र 45 वार्डों की शिकायतें सुनी जा रही हैं। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी इसमें नगर निगम के 70 वार्ड नहीं दिख रहे हैं। इससे नगर निगम के अन्य वार्डों के निवासी अपने क्षेत्र की कोई भी शिकायत ऑनलाइन दर्ज नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


करीब एक साल पूर्व मथुरा और वृंदावन नगर पालिकाओं को मिलाकर नगर निगम का निर्माण हुआ। इसमें मथुरा नगर पालिका में 45 तथा वृंदावन नगर पालिका में लगभग 25 वार्ड थे। अब जबकि दोनों नगर पालिकाओं को मिलाकर 70 वार्ड का नगर निगम तैयार कर दिया फिर भी नगर निगम द्वारा ऑनलाइन शिकायती पोर्टल में सिर्फ 45 वार्ड दिखाए जा रहे हैं। अन्य 25 वार्ड निगम के पोर्टल से नदारद हैं। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत भी की है, लेकिन नगर निगम अपनी गलती में सुधार नहीं कर रहा है। इससे तमाम शिकायतकर्ता ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जल्द ही इसे अपडेट कराया जा रहा है। नगर निगम में चूंकि अभी कोई तकनीकी स्टाफ नहीं है। इसके चलते ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed