{"_id":"5a9bfd564f1c1b4e588bbbd2","slug":"181520172374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में सिपाहियों और होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में सिपाहियों और होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। मांट तहसील के सामने शराबियों ने मांट पुलिस के सिपाहियों और होमगार्ड को पीट डाला। शराबियों ने सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस के पिटने की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को देख तीन शराबी फरार हो गए, जबकि तीन शराबी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सिपाही की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की रात मांट तहसील भवन के सामने बैंक के पास छह शराबी युवक गाली-गलौज कर रहे थे। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें टोका। इस पर शराबियों ने सिपाहियों को भी नहीं बख्शा। इन शराबी युवकों ने थाना मांट में तैनात कुलदीप कुमार, पंकज कुमार, होमगार्ड नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, रामवीर और दुर्गेश कुमार को पीट दिया और इसके बाद चुटैल हुए सिपाहियों और होमगार्ड की वर्दी फाड़ डाली।
पुलिस पर हमले की सूचना पर दौड़ी मांट पुलिस के पहुंचते ही तीन युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से तनुज कुमार, नरेंद्र कुमार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया, वही मौका पाकर रोहित, भूपेंद्र कुमार और सौकत अली खां फरार हो गए। सिपाही पंकज कुमार की तहरीर पर छह के खिलाफ थाना मांट में गाली-गलौज और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस से मारपीट करने वाले छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन पुलिस गिरफ्त में हैं, तीन फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन