{"_id":"5a941aee4f1c1b0a7b8b94de","slug":"181519655662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुंजन होरी रे श्याम रसिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुंजन होरी रे श्याम रसिया’
Updated Mon, 26 Feb 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश ने कुंज में विराजकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए और होली भी खेली। रंगभरनी एकादशी पर सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए मंदिर में सुबह राजभोग के दर्शन के समय कुंज सजाई गई। सुबह 10 बजे से ठाकुर द्वारिकाधीश ने कुंज में विराजकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन
इस दौरान द्वारिकाधीश मंदिर परिसर को हरा, लाल, बैंगनी रंग के फूलों से सजाया गया और टेसू के रंग से ठाकुर जी संग श्रद्धालुओं ने होली खेली।
मंदिर में रसिया गायक मंडल के लोगों ने ‘कुंजन होरी रे श्याम रसिया’ सहित होली गीत व रसिया गायन किया। कुंज में विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश संग होली खेल श्रद्धालु आनंदित रहे। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, मुरलीधर भोले, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।