फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अटका शहर का विकास, पालिका हुई कर्जदार

अटका शहर का विकास, पालिका हुई कर्जदार

Sun, 25 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अटका शहर का विकास, पालिका हुई कर्जदार
money - फोटो : demo pic
एटा। शहर का विकास अटका हुआ है और नगर पालिका कर्जदार बनती जा रही है। ठेकेदार अपनी जेब से शहर में निर्माण कार्य करा रहे हैं। जबकि बिल पेंडिंग पड़े हुए हैं। पालिका अब तक साढ़े पांच करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी हुई है। जिसके चलते न तो कोई नए टेंडर हो रहे और न ही कोई योजना बन पा रही है। इधर, पालिका के भुगतान न मिलने से ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन


शहर में रेलवे रोड, ठंडी सड़क, कैलाशगंज रोड समेत तमाम सड़कें गुणवत्ता के अभाव में बह चुकी हैं और पालिका बजट का रोना रो रही है। चार साल से ठेकेदारों के पेमेंट नहीं हुए हैं। पालिका पर ठेकेदारों का ही साढ़े पांच करोड़ रुपया बकाया है। जिसके चलते ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करने पर उतारू हैं।
विज्ञापन


पालिका के कर्मचारी ने बताया कि जनवरी माह में पालिका को 1,85,41,318 रुपये की आय हुई, जबकि खर्च 1,13,54,576 का हुआ है। ऐसे में पालिका फायदे में तो है, लेकिन ठेकेदारों का भुगतान करने में फेल है। ठेकेदार कहते हैं कि पालिका से भुगतान पाने के लिए चक्कर काटकर थक गए हैं, लेकिन हर बार बजट नहीं होने का रोना रो दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका के जनप्रतिनिधियों ने मनमाने तरीके से शासन से मिली धनराशि को खर्च किया। जिस मद में कार्य कराने के लिए बजट मिला, उससे कार्य नहीं कराया गया। बस कागजों पर काम दिखाकर बजट निकाल लिया।


पिछले सालों के लंबित पड़े भुगतानों को निपटाया जा रहा है। निर्माण कार्यों की जांच हो रही है। इसके बाद भुगतान किया जाएगा। कुछ निर्माण कार्य अधूरे भी हैं, जिनको पूरा कराया जा रहा है।

रामदत्त राम, प्रभारी ईओ और एएसडीएम

कमीशन लेकर बैठे हैं पालिका के जिम्मेदार
ठेकेदारों को काम दिलवाने के एवज में लिया जाने वाला कमीशन पालिका के जिम्मेदारों ने पहले ही वसूल कर लिया है। ऊपर की पहली सीट से लेकर नीचे तक हर कर्मचारी ने भुगतान होने से पहले ही कमीशन ले लिया।

आंकड़ों पर नजर
02 वर्ष से नहीं हुआ ठेकेदारों का भुगतान
5.50 करोड़ रुपये ठेकेदारों के है बकाया
34 ठेकेदार नगर पालिका में कर रहे हैं कार्य
1.85 करोड़ है नगर पालिका की हर माह की आय
1.13 करोड़ है नगर पालिका का हर माह का खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed