फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस

रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस

Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस
फिरोजाबाद। टीटीजेड में प्रदूषण फैलाने के मामले में चालान के रूप में 35 हजार रुपये लेकर 20 हजार की रसीद देने के मामले में नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत एक कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। निगम अफसरों द्वारा शिकायतकर्ता को दिन में कई बार फोन करने के बाद भी वो सामने नहीं आया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त द्वारा गठित टीम में शामिल अफसरों द्वारा पॉलीथिन जलाकर प्रदूषण फैलाने के मामले में लालपुर में सुभाष राठौर को पकड़ा था। टीम में शामिल अफसरों ने मौके पर चालान काटने का आदेश दिया था। निगम के कर्मचारियों ने कार्रवाई न कर सौदेबाजी शुरू कर दी थी। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दलवीर सिंह एवं सेनेटरी इंसपेक्टर राजकुमार लवानियां ने 35 हजार रुपये लेने के बाद भी 20 हजार रुपये की रसीद थी। रुपये देते हुए वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


सुभाष राठौर मामले में नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार और मेयर नूतन राठौर से शिकायत की। नगर आयुक्त ने अपर आयुक्त को जांच सौंपते हुए 24 घंटे में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद नगर आयुक्त ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों दलवीर सिंह एवं राजकुमार लवानियां के अलावा कर्मचारी अखलाक, जिसके माध्यम से रुपये लिए गए थे को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इधर नगर निगम अफसरों ने दिन में कई बार शिकायतकर्ता को फोन किया, लेकिन वो देर शाम तक सामने नहीं आया और न ही वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई। नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को अपर आयुक्त को शिकायतकर्ता के घर भेजा जाएगा। उसके सामने आने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed