फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हादसे में परचून कारोबारी समेत दो की मौत, बच्चा घायल

हादसे में परचून कारोबारी समेत दो की मौत, बच्चा घायल

Thu, 08 Feb 2018 08:10 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
हादसे में परचून कारोबारी समेत दो की मौत, बच्चा घायल
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में परचून कारोबारी समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। हादसा वाहन का इंतजार करते वक्त हुआ। कोतवाली छाता के गांव सैंमरी निवासी ब्रजभूषण गुप्ता (45) पुत्र वासुदेव गुप्ता परचून दुकानदार थे।
विज्ञापन
बुधवार की शाम ब्रजभूषण घर जाने के लिए छाता बिजलीघर पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर परचून दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से नयति हास्पिटल ले गए, पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में छाता के गांव तरौली निवासी चरण सिंह (27) पुत्र भजनलाल की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई, जबकि उनका नौ साल का बेटा ललित घायल हो गया। जैंत में साढू से मिलकर गांव लौटते वक्त जीएलए के समीप वाहन का इंतजार करते वक्त दुर्घटना हुई। जैंत और छाता पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवती की मौत मथुरा। बुधवार की रात राया-सादाबाद मार्ग के गांव मदैम के समीप बारातियों से भरी मिनी बस ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई थी। इसमें घायल हुई सिरिया की नगरिया निवासी प्रीति (22) पुत्री श्यामसुंदर गंभीर रुप से घायल हो गई थी। नयति हास्पिटल में इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed