फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कासगंज में हुए बवाल के बाद जिले में अलर्ट जारी

कासगंज में हुए बवाल के बाद जिले में अलर्ट जारी

Sun, 28 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में हुए बवाल के बाद जिले में अलर्ट जारी
गश्त करती पुलिस - फोटो : Dig Vishal
मैनपुरी कासगंज में हुए बवाल के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस हर गतिनिधि पर नजर बनाए हुए है। शहर के साथ ही कस्बों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


कासगंज में गणतंत्र दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। एसपी ने पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर के साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अराजकतत्वों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद से खुफिया विभाग भी सक्रिय है। शनिवार देर शाम एएसपी की मौजूदगी में पुलिस ने शहर में गश्त की। इसके साथ ही कस्बों में भी पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर
जिले में सोशल साइट पर पुलिस नजर रख रही है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिले हैं।

अफवाहों पर न दें ध्यान
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में पूरी तरह से शांति है। पुलिस लगातार सक्रिय है। हम लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस भी कार्रवाई के लिए तैयार है।

कासगंज की घटना निंदनीय है। पार्टी हाईकमान से अभी किसी तरह का कोई आदेश नहीं आया है। हाईकमान के निर्देशानुसार काम किया जाएगा।
आलोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष

प्रदेश में अपराध बढ़े हैं, कासगंज की घटना में प्रशासन पूरी तरह से फेल हुआ है। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
खुमान सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed