{"_id":"5a4fb67b4f1c1bd1178b5176","slug":"181515173499-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन से गायब छात्र का शव कानपुर की हजारा नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन से गायब छात्र का शव कानपुर की हजारा नहर में मिला
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आकेश्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। नगला मोती से 16 दिसंबर को गायब हुए 14 वर्षीय छात्र का शव गुरुवार रात कानपुर के हजारा नहर में मिला है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और मृतक के परिवारीजन कानपुर रवाना हो गए। छात्र की हत्या की गई है या कोई हादसा हुआ है। इसको लेकर भी पुलिस असमंजस में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी रामवीर का 14 वर्षीय पुत्र आकेश कस्बा स्थित अक्षरा पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। 16 दिसंबर की सुबह वह स्कूल पेपर देने गया था लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। स्कूल में पता लगा कि वह कलम लेने के लिए बाजार गया था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका के बीच तलाश कर रहे परिवारीजनों को आकेश की साइकिल गांव विक्रमपुर हजारा नहर के पास मिली थी। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
गुरुवार रात को कानपुर के पनकी क्षेत्र में हजारा नहर में एक 14 वर्षीय किशोर का सड़ा गला शव मिला। जब पुलिसकर्मियों ने शव को निकाला तो उसकी कमर पर अक्षरा पब्लिक स्कूल की बेल्ट थी। कानपुर पुलिस ने थाना औंछा पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि लाश आकेश की ही थी। परिवारीजनों ने भी बताए गए हुलिया और कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की। आनन-फानन में पुलिस व परिवारीजन कानपुर के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। वहीं पुलिस हत्या व हादसे को लेकर भी असमंजस की स्थिति में है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।