{"_id":"5a4d18394f1c1bcd6d8b7b09","slug":"181515001913-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी पड़ने से बच्ची को हुआ निमोनिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी पड़ने से बच्ची को हुआ निमोनिया, मौत
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
काोहरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। जिले में चल रही शीतलहर के प्रकोप से गरीब परिवार की एक बालिका की सर्दी के चपेट में आने से मौत हो गई। बालिका की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को कंबल दिए। वहीं नगर पंचायत को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवार के लिए मकान आवंटित किया जाए।
नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रमोद कुमार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उसके पास पक्का आवास भी नहीं है। प्रमोद वाल्मीकि अपने परिवार के साथ आवास न होने के कारण पॉलीथिन डालकर रह रहा है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से उसकी एक साल की बच्ची दिव्या निमोनिया से पीड़ित हो गई। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
पिछले वर्ष सर्दी से ही प्रमोद के दो साल के पुत्र की भी मौत हो गयी थी। सर्दी से बालिका की मौत होने की जानकारी प्रमोद कुमार ने एसडीएम किशनी देवेंद्र कुमार को दी तो वे गांव पहुंचे। प्रमोद के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को कंबल दिया। वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देशित किया कि पीड़ित को आवास आवंटित किया जाए।