फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्रज तीर्थ विकास परिषद को उपलब्ध कराई तकनीकी टीम

ब्रज तीर्थ विकास परिषद को उपलब्ध कराई तकनीकी टीम

Wed, 03 Jan 2018 07:29 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
ब्रज तीर्थ विकास परिषद को उपलब्ध कराई तकनीकी टीम
engineering - फोटो : demo pic
मथुरा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद को अब जिला प्रशासन ने तकनीकी टीम उपलब्ध करा दी है। इसके बाद अब परिषद को विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने में विकास प्राधिकरण सहित निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर की राह नहीं देखनी होंगी। पांच इंजीनियर की टीम अब परिषद का काम देखेगी।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार ने ब्रज विकास के लिए बोर्ड का गठन किया था, लेकिन स्थाई अफसरों की तैनाती करना भूल गई। योगी सरकार ने आते ही पूर्व गठित बोर्ड में परिवर्तन करते हुए दो अफसरों की स्थाई रूप से तैनाती भी कर दी। इसमें शामिल ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस शैलजाकांत मिश्र को मुख्य सचिव के समान दर्जा देते हुए उपाध्यक्ष बनाया। सीईओ के पद पर आईएएस नगेंद्र प्रताप को तैनात किया गया। उपरोक्त दोनों अफसर पिछले कई माह से ब्रज के विकास का खाका तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इसमें तकनीकी आवश्यकताओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच इंजीनियर की टीम बोर्ड को उपलब्ध करा दी है। यह टीम सहायक अभियंता एमके शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई है। इसमें संजय सक्सेना, कुंवर आशीष, नकुल कौशिक और पिंटू कुमार अवर अभियंताओं को सदस्य बनाया गया है। डीएम के आदेश पर यह टीम अवर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ के दिशानिर्देश में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed