{"_id":"5a4a742a4f1c1b95188bd14c","slug":"181514828842-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की केबल में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की केबल में आग लगी
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। कस्बा बिछवां के विद्युत ट्रंासफार्मर में सोमवार सुबह तेज आवाज के साथ फाल्ट हुआ। फाल्ट होने के बाद केबल में आग लग गई। केबलें जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। साल के पहले दिन ही बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
कस्बे में विद्युत ट्रंासफार्मर के पास लगी जर्जर केबलें आए दिन फाल्ट होकर टूट जाती हैं। यह केबलें काफी पुरानी हो चुकी हैं। साथ ही कस्बा में बिजली का लोड भी अधिक हो गया है। आए दिन फाल्ट हो जाता है। ग्रामीणों ने कई बार जर्जर विद्युत केबलें बदलवाने की मांग की लेकिन हर बार उनको केवल आश्वासन देकर शांत करा दिया जाता है। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रंासफार्मर में काफी तेज आवाज के साथ फाल्ट हुआ। इसके बाद आसपास की जर्जर केबलें जल गईं।
कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रामीणों को नये साल के पहले दिन ही बिजली न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता रजनीकांत राय ने बताया केबलों को बदलने के साथ ही फाल्ट सही किया जा रहा है। देर रात तक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।