फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   योगी ने फिर दिखाया कांच उद्योग की तरक्की का सपना

योगी ने फिर दिखाया कांच उद्योग की तरक्की का सपना

Fri, 29 Dec 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
योगी ने फिर दिखाया कांच उद्योग की तरक्की का सपना
सीएम योगी आदित्यनाथ
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार निकाय चुनाव के दौरान सुहाग नगरी में आए थे। तब भी उन्होंने कांच और चूड़ी उद्योग का जिक्र किया था।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि कांच उद्योग के लिए लखनऊ में अलग से शोरूम बनेगा। दूसरी बार योगी सेवा उत्सव कार्यक्रम में आए तब भी उन्होंने कांच और चूड़ी उद्योग का जिक्र किया। योगी ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दे रही है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप और मुद्रा ऋण योजना का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि सरकार जहां नए उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है वहीं पहले से चल रहे परंपरागत उद्योगों पर भी खास ध्यान है।


सरकार की नई उद्योग नीति एक जिला एक उत्पाद से कांच उद्योग और चमकेगा। मजदूरों का भी उन्होंने जिक्र किया और कहा कि मजदूरों की मेहनत से कांच उद्योग को पहचान मिली है। मजदूरों की बदहाली वह दूर करेंगे। भाषण के शुरू में मुख्यमंत्री ने डा. अनिल जैन के परिवार की अपने पिता के प्रति भक्ति और श्रद्धा की तारीफ तो स्थानीय नेताओं में महापौर नूतन राठौर और नगर विधायक विधायक मनीष असीजा का नाम लेकर संबोधन किया। उन्होंने भीड़ की खूब तालियां ली। योगी-योगी के नारों से पंडाल गूंज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed