{"_id":"5a4137df4f1c1ba7668bc1b8","slug":"181514223583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर पड़े हाईटेंशन तार से चार बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर पड़े हाईटेंशन तार से चार बच्चे झुलसे
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्युतीकरण के लिए बिछाई जा रही लाइन में हाईटेंशन तार छूने से करंट आ गया। इससे जमीन पर रखे तारों की चपेट में आकर चार बच्चे झुलस गए। आनन फानन में परिवारीजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
रिजोर गांव के बाहर विद्युतीकरण कराने के लिए नई लाइन बिछाई जा रही है। कर्मचारी तारों को खंभों पर लगा रहे है। बताया गया कि आठ दिन से विद्युतीकरण का काम बंद है। इसे लेकर लाइन के तार खंभे से बांध दिए गए है। वहीं नई लाइन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।
सोमवार को हाईटेंशन लाइन का एक तार बिछ रहे नए तार से छू गया और जमीन पर पड़ी नई लाइन के तार में करंट उतर आया और इसकी चपेट में आकर छोटू (8) पुत्र श्यामवीर, अमन पुत्र सत्यप्रकाश, सुमित पुत्र दयाशंकर और बॉबी पुत्र मेघसिंह निवासी रिजोर झुलस गए। जानकारी पर परिवारीजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश है।