फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ठंड के साथ बढ़ा निमोनिया का प्रकोप

ठंड के साथ बढ़ा निमोनिया का प्रकोप

Tue, 19 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ठंड के साथ बढ़ा निमोनिया का प्रकोप
बढ़ रहे खांसी, निमोनिया और हार्ट के रोगी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में गलन के तीखे होते तेवर के साथ निमोनिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। मंगलवार को निमोनिया से पीड़ित एक युवक की मौत भी हो गई। वहीं सुबह से ही जिला अस्पताल में पीड़ितों की भीड़ रही। अस्पताल में निमोनिया के अलावा डायरिया, बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीज ही सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर तीन, डायरिया से पीड़ित होने पर पांच, निमोनिया से पीड़ित होने पर 13 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें कोतवाली थाना क्षत्र्ेा के गांव परोंख निवासी विनय (25) पुत्र वीरेंद्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


उसका इलाज करने वाले डॉ. धर्मेंद्र कुमार के अनुसार विनय प्रताप को निमोनिया था। उसे अंतिम सांसों में ही भर्ती कराया गया। इसके कारण उसे नहीं बचाया जा सका। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में बाल मरीजों की संख्या अधिक थी। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कक्ष में निर्धारित समय तक बैठकर मरीजों को उपचार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शीतलहर के साथ मौसम में लगातार गलन बनी हुई है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जानलेवा बनी हुई है। मंगलवार को तो सारा दिन गलन का प्रकोप बना रहा। धूप भी बेअसर रही। धूप में तेजी नहीं होने के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।


मंगलवार को यूं तो दिन गलन ने लोगों को परेशान किए रखा। पर, शाम ढलते ही गलन और भी बढ़ गई। इससे लोग कांपने को मजबूर रहे। साथ ही जाड़े के प्रकोप से बचने के लिए लोग जल्दी ही घरों में कंबल, रजाई के भीतर चले गए। वहीं शाम से ही शहर की सड़कें भी सूनी दिखाई देने लगी। सड़कों पर रहने वाले लोगों ने अलाव का सहारा लेकर अपने शरीर को गर्म किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed