{"_id":"5a2ebcaa4f1c1b4c528b8c73","slug":"181513012394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को पीटा, दरोगा की पिस्टल से फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को पीटा, दरोगा की पिस्टल से फायर
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
आधा दर्जन युवकों ने सोमवार शाम पुलिस टीम को जमकर पीटा। दरोगा की पिस्टल निकाल कर फायर करने की कोशिश की गई। गनीमत रही की फायर नहीं हुआ। हालांकि पुलिस सिर्फ अभद्रता बताकर अपनी इज्जत बचा रही है। पकड़ा गया युवक आर्मी का जवान बताया जा रहा है।
सोमवार शाम करीब सात बजे मैनपुरी के भोगांव से थाना नयागांव के अकबरपुर निवासी संतोष सिंह टेंपो की सर्विस कराकर लौट रहा था। अभी वह सराय अगहत कस्बा के जाम में फंस गया। पीछे से बुलट पर आ रहे दो युवकों ने रास्ता मांगा। टेंपो चालक ने जब निकलने को जगह नहीं दी तो उन्होंने चालक की पिटाई लगा दी। चालक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इतने में ही दोनों युवकों ने अपने आधा दर्जन साथी बुला लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बुलट सवार युवकों से वजह जाननी चाही तो युवकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पुलिस टीम की जमकर पिटाई लगाई। वर्दी और स्वेटर तक फाड़ दिए। कस्बा दरोगा से पिस्टल तक छीन ली और फायर करने की कोशिश की। मगर किसी तरह से पुलिस ने पिस्टल को छीन लिया। सड़क पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह एक युवक को पकड़ लिया गया। बाकी युवक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक आर्मी में सर्विस करता है। उधर, टेंपो चालक ने सूर्यप्रकाश निवासी नयागांव सहित आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि युवकों ने पुलिस के साथ अभद्रता की है। टेंपो चालक की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।