फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बवाल के बाद रुकनपुरा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस बल तैनात

बवाल के बाद रुकनपुरा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस बल तैनात

Fri, 01 Dec 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद रुकनपुरा में तनावपूर्ण शांति, पुलिस बल तैनात
आगरा में बवाल, पथराव - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। रंजिश के चलते बुधवार को हुए पथराव, फायरिंग और बवाल के बाद रुकनपुरा में गुरुवार को तनावपूर्ण शांति रही। घायल युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


गूंगा उर्फ शकील पुत्र मुन्ना की मां की मौत के बाद उसके घर भोज चल रहा था। इसी दौरान विरोधी पक्ष का रहीश पुत्र जमील निकला तो कहासुनी होने पर दोनों पक्ष में जमकर पथराव और बोतलें फेकनीं शुरू हो गई। इसके चलते गूंगा शकील के घर आए रिश्तेदारों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गूंगा पक्ष ने रहीश पकड़ कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब इसकी भनक जमील पक्ष को हुई तो पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते मोहल्ले की दुकानें बंद हो गईं। पूरे जिले का फोर्स और केंद्रीय पैरामिलीटरी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने भीड़ को बल प्रयोग कर खदेड़ते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात शकील पुत्र बाबुद्दीन ने शकील उर्फ गंगू, रहीश, अनीष पुत्र मुन्ना और फरहान पुत्र रहीश निवासी रुकनपुरा के खिलाफ तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद से गूंगा उर्फ शकील का परिवार फरार है। उधर आगरा में रहीश की हालत नाजुक होने से मोहल्ले में तनाव है। शांतिपूर्ण तनाव को देख इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed