{"_id":"5a1706234f1c1bca678bd409","slug":"181511458339-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया और सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब माफिया और सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के कटरा समान में बुधवार रात को लाखों की शराब पकडे़ जाने के मामले में पुलिस ने शराब माफिया और सेल्समैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बुधवार रात सूचना पर सीओ भोगांव परमानंद पांडेय ने थाना पुलिस व आबकारी टीम के साथ कटरा समान स्थित एक अंग्रेजी शराब के ठेका पर छापेमारी की थी। दुकान व गोदाम से भारी मात्रा में गैर प्रांत की शराब बरामद हुई थी। बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। शराब को गैर प्रांत से तस्करी कर लाया जाता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना मार्का शराब की बोतले, ढक्कन,रेपर आदि भी बरामद किए थे। पुलिस ने दुकान के सेल्समैन प्रेम यादव निवासी गांव हरिसिंहपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं, शराब माफिया श्रीकांत यादव उर्फ नीलू निवासी मलूपुर थाना कुर्रा मौके से भाग गया था। गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए प्रेम यादव को जेल भेजा। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आरोपी शराब माफिया श्रीकांत यादव चर्चित शराब तस्कर है। पिछले दिनों कुर्रा व मैनपुरी में इसके गोदामों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी। उसकी तलाश के लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
फोटो:-