{"_id":"5a145e7e4f1c1bf3538beaa6","slug":"181511284350-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले तीन शिक्षकों का काटा गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले तीन शिक्षकों का काटा गया वेतन
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विद्यालयों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए ने अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन बीएसए ने अपने सरकारी मोबाइल से शिक्षकों की जानकारी ली, तो तीन अध्यापक और एक शिक्षामित्र विद्यालय से गैरहाजिर मिले।
बीएसए ने स्कूलों से गायब मिलने तीन शिक्षकों एवं एक शिक्षा मित्र का वेतन और मानदेय काट दिया है।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को सरकारी मोबाइल फोन से सुल्तानगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय हन्नूखेड़ा के अध्यापकों की उपस्थिति जांची।
इस दौरान शिक्षा मित्र सुषमा पांडेय गायब मिलीं। बीएसए ने शिक्षा मित्र का मानदेय काटने की संस्तुति की। इसी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लहरा में कार्यरत शिक्षक महेंद्र कुमार और विनोद कुमार विद्यालय से गायब रहे।
बरहनाल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनाहल में जब बीएसए ने फोन लगाया तो शिक्षक सत्येंद्र सिंह विद्यालय से गैरहाजिर थे। बीएसए ने सभी गायब शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद के सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय समय से पहुंचे। उनका सीयूजी नंबर अवश्य उठाएं। फोन नहीं उठाया गया तब भी उन्हें स्कूल से अनुपस्थित माना जाएगा।