फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे 5600 पुलिसकर्मी

245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे 5600 पुलिसकर्मी

Fri, 10 Nov 2017 08:07 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा संभालेंगे 5600  पुलिसकर्मी
police
मथुरा। नगर निकाय के दूसरे चरण के मतदान को लेकर जिले की पुलिस ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। जिले के 245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा 5600 पुलिस और पीएसी के जवानों के हवाले होगी। मतदान केंद्र पीएसी के हवाले होंगे तो पुलिस के जवान मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा में मुस्तैद नजर आएंगे।
विज्ञापन


एक निगम, एक नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों का मतदान दूसरे चरण में 26 नवंबर को होगा। जिले में बनाए गए 245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा चौकस रहेगी। इसके लिए आगरा रेंज से मांगा गया फोर्स दो दिन पूर्व ही मथुरा में डेरा डाल देगा। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने फोर्स की मांग की थी, जिस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पीएसी के हवाले के हाेंगे तो बाहर पुलिस के जवान मुस्तैद किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस की मोबाइल गाड़ियां पूरी नजरें बनाए रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से पूर्व लगेंगे 104 बैरियर
मतदान से एक दिन पूर्व जिले में 104 बैरियर लगेंगे। इन बैरियरों पर पुलिसकर्मी तैनात रहकर हर गतिविधि पर नजरें रखेंगे। इन बैरियरों के माध्यम से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। 245 मतदान केंद्रों की सुरक्षा 24 जोन और 57 सेक्टरों में बांटी गई है।


झगड़े या बवाल पर पहुंचेगी क्यूआरटी
मतदान वाले दिन 20 क्यूआरटी की टीम मुस्तैद रहेगी। जहां से भी कोई झगड़े या बवाल की खबर मिलेगी वहां क्यूआरटी जाकर हर स्थिति को संभालेगी। इसके लिए क्यूआरटी को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर सात मोबाइल की गाड़ियां दौड़ती नजर आएंगी।

यह रहेगा चुनाव में फोर्स
चार एएसपी, छह सीओ, 50 एसओ/इंस्पेक्टर, 502 एसआई, 226 मुख्य आरक्षी, 1826 आरक्षी, 2218 होमगार्ड, छह कंपनी पीएसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed