{"_id":"59fb2d744f1c1b87698b8ea3","slug":"181509633396-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशीय फुटबाल में वाराणसी की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशीय फुटबाल में वाराणसी की रोमांचक जीत
Updated Thu, 02 Nov 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन लीग मुकाबले हुए। उद्घाटन मैच में वाराणसी ने मेरठ मंडल की टीम पर 3-1 से जीत दर्ज की। वाराणसी मंडल ने पहले हाफ में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया।
बरेली और सहारनपुर के बीच मुकाबला एकतरफा रहा। बरेली मंडल ने 7-0 से विजय हासिल की। बरेली के मुस्तफा खान, फैसल ने दो-दो, परवेज, गजेंद्र, शुएब ने एक-एक गोल किया। इसके बाद कानपुर मंडल ने चित्रकूट के खिलाफ खेले गए मैच में 11-0 से बड़ी जीत दर्ज की। कानपुर के शाहबाज खान ने छह, ब्रजवीर सिंह ने दो, साधन्जय चकमा ने दो और अनमोल खरबरा ने एक गोल किया।
चौथे मैच में मिर्जापुर ने देवीपाटन मंडल को 3-0 के अंतर से परास्त किया। राधारमन ने दो, रवि ने एक गोल किया। पांचवें मैच में आजमगढ़ ने बस्ती मंडल की टीम को 3-0 से हराया। अतहर, अबूजर एवं विशाल ने एक-एक गोल किया। छठवां मैच फैजाबाद और इलाहाबाद मंडल के बीच खेला गया। फैजाबाद मंडल ने 3-0 से जीत दर्ज की। अमित, शुभम सिंह और प्रतीक शर्मा ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन एडीएम प्रोटोकॉल कंचन सरन ने किया। आरिफ नजमी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, सविता श्रीवास्तव, विजय सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। चयनकर्ता के रूप में आरिफ नजमी के अलावा रोविंसन, बिल्लू चौहान, अजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान डा. हरी सिंह, योगेश पुरी, केेेके शर्मा, राममिलन, अरविंद कुमार मौजूद रहे। संचालन रीनेश मित्तल ने किया।