{"_id":"59ef54b34f1c1b8e698b741f","slug":"181508857011-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के युवोत्सव का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के युवोत्सव का आगाज आज
Updated Tue, 24 Oct 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय ‘युवोत्सव’ का बुधवार को आगाज होगा। खंदारी स्थित जेपी सभागार में सुबह 10:00 बजे कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
युवोत्सव में गायन, वादन, नृत्य, अभिनय, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में तीन स्थानाें पर आयोजित की जाएंगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. ब्रजेश रावत ने बताया कि गत वर्ष 26 महाविद्यालयों ने युवोत्सव में हिस्सा लिया था। इस वर्ष 23 अक्तूबर तक ही 30 से अधिक महाविद्यालयों के आवेदन आ चुके हैं। कई महाविद्यालय बुधवार को ही पंजीकरण कराएंगे। सुबह नौ बजे से पंजीकरण कराया जा सकेगा।
उद्घाटन के बाद जेपी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शास्त्रीय गायन, दोपहर 12 बजे से एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य), दोपहर एक बजे से एकल शास्त्रीय वादन (ताल वाद्य), दोपहर दो बजे से शास्त्रीय नृत्य (एकल), तीन बजे से लोक गायन (एकल) आयोजित होंगे।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग संस्थान में पूर्वाह्न 11 बजे से क्विज (लिखित), दोपहर 12:30 बजे से अंग्रेजी वाद-विवाद और शाम चार बजे से निबंध प्रतियोगिता होगी। स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में पूर्वाह्न 11 बजे से पेंटिंग, दोपहर एक बजे से कोलॉज, शाम 3:30 बजे पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता होगी।