फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ऐसे तो नहीं होगा स्वच्छ भारत का सपना पूरा

ऐसे तो नहीं होगा स्वच्छ भारत का सपना पूरा

Wed, 18 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ऐसे तो नहीं होगा स्वच्छ भारत का सपना पूरा
स्वच्छ भारत
कासगंज। प्रधानमंत्री का भारत को स्वच्छ बनाने का सपना हैं। प्राथमिकता पर ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर शौचालय बनवाए जा रहे हैं। जनपद को दिसंबर माह के अंत तक खुले में शौच से मुक्त कराने का लक्ष्य हैं। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी व कर्मी जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्मित शौचालयों में ताले लटके हुए हैं।
विज्ञापन


सिटी मोहल्ला में सुलभ सामुदायिक शौचालय का निर्माण कई वर्ष पहले हो चुका है। हालांकि अब तक इसका संचालन नहीं हो सका है। शौचालयों के संचालन नहीं होने से गरीब लोग सुबह अंधेरे में पास की रेल की पटरियों पर शौच जाने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसे शुरू कर दिया जाए तो काफी लोगों को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


सिटी मोहल्ला निवासी भगवानदास का कहना है कि सुबह को लोग रेल की पटरियों पर गंदगी करते हैं। इससे यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता हैं। सिटी मोहल्ला निवासी दाताराम का कहना है कि सरकार स्वच्छता के प्रचार प्रसार के लिए खर्च कर रही हैं। शौचालय बनवा रही हैं, लेकिन बने सार्वजनिक शौचालय का शुरू न होने से स्वच्छता मिशन कैसे पूरा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed