फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुहागनगरी के मिली नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात

सुहागनगरी के मिली नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात

Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगरी के मिली नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की जनता को शुक्रवार को नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात मिली। सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने हवन यज्ञ के बाद नए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


शहर में ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने वर्ष 2013 में विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक में मुद्दा उठाया। ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने के लिए आरएपी-डीआरपी योजना पार्ट-दो में ककरऊ कोठी पर नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


शासन की स्वीकृति मिलने के बाद नए विद्युत उपकेंद्र का कार्य प्रारंभ हुआ। 3.70 करोड़ की लागत से बने विद्युत उपकेंद्र का सदर विधायक ने शुक्रवार को विधिवित शुभारंभ किया। विद्युत विभाग के अफसरों की मौजूदगी में सदर विधायक, शिकोहाबद विधायक, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ककरऊ कोठी बिजलीघर पर हवन यज्ञ हुआ। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed