{"_id":"599edf194f1c1bb1398b4757","slug":"181503584025-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित जानी का हाल जानने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित जानी का हाल जानने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
Updated Thu, 24 Aug 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवपाल सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी का हाल जानने के लिए शिवपाल सिंह यादव नयति हास्पिटल पहुंचे। एक घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद शिवपाल सिंह एक्सप्रेसवे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्वमंत्री ने चुप्पी साध ली।
19 अगस्त को एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए शिवपाल सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हाल जानने के लिए गुरुवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। करीब 12:30 बजे पहुंचे शिवपाल सिंह यादव एक घंटे तक अस्पताल में रहे। इसके बाद बाहर निकलते ही पूर्वमंत्री पर मीडियाकर्मियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल दागा। पूर्वमंत्री सवाल का जवाब दिए बगैर ही अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली के लिए निकल गए।