{"_id":"599881e74f1c1b1b0e8b45db","slug":"181503166951-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही तालाब में नहा रहीं चचेरी बहनों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही तालाब में नहा रहीं चचेरी बहनों की डूबकर मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
river death
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। शनिवार की दोपहर को करीब 12 बजे दौताना गांव के शाही तालाब में नहाते वक्त दो लड़कियां डूब गईं। दोनों रिश्ते में चचेरी बहन बताई जा रही हैं। तालाब में नहा रहे दूसरे बच्चों ने जब शोर मचाया तो परिवार वाले उन्हें बचाने दौड़े लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
पर्यटन विभाग गांव दौताना में शाही तालाब का जीर्णोंद्धार करा रहा है। एक माह से चल रहे इस जीर्णोंद्धार के काम में बिहार के मजदूर लगे हुए हैं। यह मजदूर परिवार के साथ तालाब के आसपास ही झोपड़ी बना कर रह रहे हैं। शनिवार को दोपहर के वक्त बिहार के मधेपुरा निवासी मोहम्मद सुहान की 12 वर्षीय बेटी शायराबानो और मोहम्मद नदीम की 10 वर्षीय बेटी रोशो इस तालाब में नहाने गईं थीं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा था। किनारे पर नहाते वक्त अचानक उनका पैर फिसला और वह दोनों गहरे पानी में चली गईं। तालाब में नहा रहे दूसरे बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचा दिया।
शोरशराबा सुनकर तालाब पर काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। गांव के कुछ तैराक भी तालाब में उतर गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद शायराबानो और रोशो के शवों को बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डूबने से दो बच्चियों की मौत हुई है। दोनों बच्चियों के पिता चचेरे भाई हैं। तालाब में काम कर रहे सभी मजदूर एक महीना पहले आए थे, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।