{"_id":"596cfe694f1c1bf44f8b457c","slug":"181500315241-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में उतरने लगे अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में उतरने लगे अवैध होर्डिंग
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नगर निगम के विज्ञापन विभाग में घोटाले का खुलासा होेने के बाद अधिकारियों ने होर्डिंगों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अवैध होर्डिंग हटाकर इसे लगाने वाली संस्था को नोटिस जारी किया जा रहा है।
गौरतलब है कि नगर निगम के विज्ञापन विभाग को धता बताकर शहर में अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। तमाम होर्डिंग तो ऐसे हैं, जो नगर निगम कार्यालय के आसपास लगे हैं। इसमें निगम के कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है।
संजय प्लेस, सूरसदन तिराहा, वजीरपुरा रोड पर करीब 300 होर्डिंग ऐसे मिले, जिनका रिकार्ड किसी के पास नहीं है। इससे नगर निगम को प्रति माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। पार्षद राकेश जैन और रवि माथुर ने सवाल उठाया तब नगर निगम ने सर्वे शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन प्रभारी संजीव प्रधान ने बताया कि संजय प्लेस और आसपास से सभी अवैध होर्डिंगों को हटा दिया गया है। सोमवार को टीम ने ग्वालियर रोड पर अवैध होर्डिंग हटवाए हैं।
दिल्ली की तर्ज पर लगेंगे होर्डिंग
संजीव प्रधान ने बताया कि पिछले दिनों एससी आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया और मंडलायुक्त के राममोहन राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि शहर को या तो होर्डिंग फ्री किया जाए या फिर होर्डिंगों को दिल्ली की तरह व्यवस्थित किया जाए। इससे निगम को वित्तीय क्षति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसके एक संस्था का भी चयन किया गया है, जो होर्डिंगों के विषय में ठोस नीति बनाकर रिपोर्ट देगी।