फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिन कजरी-मल्हार, फीका है सावन का त्योहार

बिन कजरी-मल्हार, फीका है सावन का त्योहार

Fri, 14 Jul 2017 11:29 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बिन कजरी-मल्हार, फीका है सावन का त्योहार
बिन कजरी-मल्हार, फीका है सावन का त्योहार - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

एक दौर था जब लोगों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता था। सावन शुरू होते ही गांव की गलियों से लेकर शहर तक झूले पड़ते थे। सुबह शाम महिलाएं झूला झूलतीं और कजरी गाती थीं। लड़कियां ससुराल से मायके आती थीं लेकिन अब ये परंपरा लुप्त होती जा रही है। न तो झूले पड़ते हैं और न कजरी, मल्हार सुनाई दे रही है।
बोलियों की पहचान गांव तक सिमट गई है। सावन शुरू हो गया है लेकिन इसका एहसास ही नहीं हो रहा है। उमंग और खुमारी का संगम इसी महीने में हरियाली तीज पर खत्म होता था। सखियों को सुख-दुख बांटने, साथ बैठकर मेंहदी लगाने की परंपरा फिर गीत, मल्हार ये सब गुम हो चुका है। बच्चे अब झूले नहीं वीडियो गेम में मस्त रहते हैं। महिला संगठन भी अब किटी पार्टी जैसे आयोजनों तक सीमित हैं।
विज्ञापन


कहती हैं गृहणियां
सावन के महीने में गांव की बेटियां अपने मायके आती थीं तथा मूसलाधार बारिश के बाद हल्की हल्की बूंदों के बीच ही घर से निकल कर झूले झूलती थीं। मगर अब यह सब कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनीता वर्मा

सावन के महीने में शायद ही कोई घर ऐसा बचता होगा जहां लड़कियों और नवविवाहिताओं को मल्हार गाते न देखा जाता हो, मगर अब सारी बातें किस्से कहानियां रह गई हैं। इसलिए सावन फीका लगता है।
- इंद्रा सहाय

बाग बगीचों में अब सावन के गीत नहीं गूंजते। हरियाली तीज की परंपरा धीरे धीरे कम होती जा रही है और इसी के साथ मल्हारें भीं गुम हो रही हैं।
- डा. श्यामलता वेद

सावन में मायके जाना बेहद पसंद हैं, लेकिन अब परिवार की जिम्मेदारियों के चलते वक्त नहीं मिल पाता। इसलिए सावन बस औपचारिकता तक रह जाता है।
- अंकिता जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed