{"_id":"596658aa4f1c1b15698b459b","slug":"181499879594-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से तोड़ीं शराब की भट्ठियां, दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से तोड़ीं शराब की भट्ठियां, दो आरोपी दबोचे
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागपत शराब बंदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज )।
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र के ग्रामों में छापामार कर शराब की भट्ठियों को जेसीबी से नष्ट कराया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में भी लिया है।
क्षेत्राधिकारी गुरुदयाल सिंह कटियार के नेतृत्व में नगला हीरा के जंगलों में छापा मारा। यहां बढे़ पैमाने पर शराब बनाने का धंधा चल रहा था। यहां टीम ने करीब 24 भट्ठियों को जेसीबी से तुड़वा दिया। मौके से 800 लीटर शराब बरामद की और 15000 लीटर लहन नष्ट कराया। मौके से उमेश और इंस्पेक्टर निवासीगण नगला हीरा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को 12 अन्य लोगों के नाम बताए हैं। अभियान के दौरान पटियाली, गंजडुंडवरा, सिढ़पुरा, सिकंदरपुर वैश्य थाने की पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे। इस दौरान आबकारी विभाग से एमके गौतम, रवी शंकर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।