{"_id":"596125a84f1c1bcc478b4653","slug":"181499538856-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाद रेलवे यार्ड में फिर उतरे टैंक वैगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाद रेलवे यार्ड में फिर उतरे टैंक वैगन
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बाद रेलवे यार्ड में टैंक वैगन फिर पटरी से उतर गए। शनिवार दोपहर 3:25 बजे शंटिंग के दौरान टैंक बैगन उतरने से रेलवे कर्मचारियों में हड़ कंप मच गया। वैगन पटरी से उतरने की 10 दिनों में यह तीसरी घटना है।
बाद रेलवे यार्ड से रिफाइनरी की गेंट्री में पेट्रोल भरवाने के लिए 10 व 12 टैंक वैगनों की शंटिंग कर बीटीपीएन गाड़ी तैयार की जा रही थी। तभी बाद रेलवे यार्ड के गुड्स यार्ड में दोपहर 3:25 बजे शंटिंग के दौरान चार टैंक वैगन पटरी से उतर गए।
इससे रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद शाम को आगरा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन बुलाकर टैंक वैगन सही करने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
जांच में सामने आई थी कर्मचारियों की लापरवाही
इससे पहले दो जुलाई और 30 जून को भी टैंक वैगन पटरी से उतर गए थे। 10 दिन में तीन बार टैंक वैगनों के एक ही स्थान पर उतरने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व पेट्रोल के टैंक वैगन गेंट्री में उतरने पर एडीआरएम डीके सिंह की जांच में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी।