{"_id":"595002584f1c1b52478b46b6","slug":"181498415704-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर व्यापारी के घर लाखों का कैश-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर व्यापारी के घर लाखों का कैश-जेवर चोरी
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय अगहत (एटा)। मोहम्मदाबाद बस अड्डा निवासी फर्नीचर व्यापारी के घर से शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जगार होने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान फिंगर प्रिंट टीम को भी बुला लिया। पीड़ित व्यापारी ने पुराने ड्राइवर पर शक जताया है।
नगर के मोहम्मदाबाद बस अड्डे पर श्रीकृष्ण गुप्ता का फर्नीचर का शोरूम हैं। वह अपने परिवार के साथ शोरूम के ऊपरी हिस्से में रहते हैं। शनिवार रात चोरों ने श्रीकृष्ण गुप्ता के घर धावा बोल दिया और चोर घर में रखे 2.75 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जगार होने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी हो सकी।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित व्यापारी ने पुराने ड्राइवर पर शक जताया है। इस पर पुलिस ने नया गांव निवासी चालक के घर दबिश दी लेकिन घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच कराई। मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के परिवार के चार मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई करीबी शामिल हो सकता है।