{"_id":"594176664f1c1b13078b4671","slug":"181497462374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में 10073 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में 10073 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
voter demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज (एटा)। स्थानीय निकाय के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची में शामिल किए गए 10073 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही सूची निकायों में उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता अपने नाम सूची में देख सकेंगे।
जिले की तीन और नगर पलिका की सात नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। मतदाता बनने, मतदाताओं के नाम हटाने एवं गलतियों में सुधार के लिए किए गए आवेदनों की जांच के बाद इनकी सूची को अंतिम रूप दे दिया गया।
सभी 10 निकायों में 10073 नए मतदाता सूची मे शामिल किए गए हैं। जबकि 484 मतदाताओं की गलतियों में सुधार किया गया है। 2924 के नाम सूची से हटा दिए हैं।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमान ने बताया कि सूची का अंतिम प्रकाशन करने के बाद निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालयों में आम लोगों के लिए निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। मतदाता इन स्थानों पर पहुंचकर अपने नाम सूची में देख सकते हैं।