फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नगला बूंचा गांव के लाल ने किया कमाल

नगला बूंचा गांव के लाल ने किया कमाल

Sun, 11 Jun 2017 11:30 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
नगला बूंचा गांव के लाल ने किया कमाल
आईआईटी में चय‌न‌ित पुष्पराज - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले के गांव नगला बूंचा गांगसी के लाल ने जनपद का नाम रोशन किया है। नगला बूंचा निवासी सतीश चंद्र यादव के पुत्र पुष्पराज प्रताप सिंह यादव ने आईआईटी पिछड़ा वर्ग में 885वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


गांव नगला बूंचा गांगसी निवासी शिक्षक सतीश चंद्र यादव वर्तमान में करीमगंज न्याय पंचायत में संकुल प्रभारी हैं। वे नगर के मोहल्ला यादव नगर में रह रहे हैं। आईआईटी में चयनित पुष्पराम अपने पिता व बड़े भाई रितुराज प्रताप सिंह यादव के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। बता दें कि बड़ा भाई रितुराज बीटेक कर रहा है। बता दें कि पुष्पराज शुरू से ही मेधावी रहा है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में जनपद में स्थान बनाने के बाद उसने आईआईटी कर इंजीनियर बनने का सपना संजोया था। शनिवार को उसका यह सपना पूरा हो गया। पुष्पराज ने आईआईटी परीक्षा के सामान्य वर्ग में 5375 तथा पिछड़ा वर्ग में 885वीं रैंक हासिल की है। पुष्पराज की इस सफलता पर पिता सतीश चंद्र यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिले के भर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाइयां दी। पुष्पराज अपनी सफलता का श्रेय पिता और मां सुनीता को दिया है। उसकी इस सफलता पर तेज प्रताप सिंह यादव, विधायक सोवरन यादव, राजकुमार यादव, ब्रजेश कठेरिया, आलोक शाक्य, डीआईओएस आरपी यादव, बीएसए रामकरन यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed