Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 tourists in Taj Mahal fell ill due to humidity after rain in Agra

Agra News: ताज में 18 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत, छह नेपाल से आए थे घूमने; दो की हालत नाजुक

Sun, 18 Aug 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 12:34 AM IST
सार

उमस और गर्मी से ताजमहल घूमने आए 18 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से छह लोग नेपाल से आए थे। दो की हालत नाजुक होने पर निजी आस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
18 tourists in Taj Mahal fell ill due to humidity after rain in Agra
ताज में 18 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बारिश के बाद तेज धूप की वजह से शनिवार को उमस रही। इससे ताजमहल पर 18 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से छह नेपाल से आए थे। डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। दो को ज्यादा दिक्कत होने पर निजी अस्पताल भेजना पड़ा।

विज्ञापन


तेज धूप और उमस के कारण सैलानियों की तबीयत खराब हुई। एएसआई की मे आई हेल्प यू टीम ने इनकी मदद की। नेपाल के झापा जिले के दशरथ मंडल, रोहित मंडल, कुलेश मंडल, अरुम्पा देवी मंडल, दुलाल मंडल, भीमशेर की तबीयत खराब हुई। भारतीय पर्यटकों में शकील खान, गिरीश मंडल, रोहित कुमार, अब्दुल गफूर, रहीश, रविंद्र ठाकुर, महादेव प्रसाद सिंह, गुहालू सिंह को भी डिस्पेंसरी ले जाया गया।

विज्ञापन

गुंबद पर पानी न पहुंचने से दिक्कत

ताजमहल पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं के जलाभिषेक के बाद एएसआई ने पानी की बोतल मुख्य गुंबद पर ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि पर्यटकों को पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed