फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 month old baby dies after falling into a bucket full of water in Agra

आगरा में हादसे ने छीनी परिवार की मुस्कान: पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Mon, 26 Jul 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशन लाल में डेढ़ साल के शिवम की एक हादसे ने जान ले ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
18 month old baby dies after falling into a bucket full of water in Agra
मासूम शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। क्षेत्र के नगला किशनलाल में डेढ़ साल का बालक पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। मासूम अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता ने ससुरालवालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


नगला किशनलाल निवासी शेर सिंह की बेटी मोनिका की शादी मथुरा के दाऊजी स्थित प्रेम नगर निवासी प्रहलाद सिंह के साथ हुई है। उनके दो बेटे डेढ़ साल का शिवम और बड़ा बेटा हिमांशु है। एक महीने पहले मोनिका का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह मायके आ गई थी। उसके साथ बेटा शिवम भी रह रहा था।
विज्ञापन


पहली मंजिल पर रखी थी बाल्टी
मोनिका के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 9:30 बजे मां फूलवती खाना बना रही थीं, जबकि बहन मोनिका घर के बाहर से बाल्टी में पानी भरकर ला रही थीं। बाल्टी को घर की पहली मंजिल की छत पर रख रही थीं। यहां पर बाथरूम बना हुआ है। उसके साथ शिवम भी छत पर चला गया। इस दौरान मोनिका ने उसे खाने के लिए बिस्किट दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फिर से पानी लेने भूतल पर चली गईं। दस मिनट बाद मोनिका आई तो शिवम पानी से भरी 20 लीटर की बाल्टी में सिर के बल पड़ा हुआ मिला। उसने शोर मचा दिया। बच्चे को बाहर निकला। इस पर भाई, मां और अन्य लोग आ गए। बच्चे के हरकत नहीं हो रही थी। इस पर उसको पास के निजी अस्पताल लेकर गए। 

जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। उधर, जानकारी पर बच्चे का पिता प्रहलाद सिंह आ गया। उसने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि बच्चा बाल्टी में सिर के बल गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा हुआ है। परिजनों ने इस बारे में लिखकर भी दिया है। पिता ने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है।

परिवार में मचा कोहराम 
घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवम छत पर बाल्टी के पास बिस्किट खा रहा था। जिस बाल्टी में गिरा था, उसमें साबुन मिला है। इससे आशंका है कि वह बिस्किट खाते समय साबुन से खेलने लगा होगा। अचानक साबुन पानी में गिर गया। 

बाल्टी में पानी भरा था। साबुन को निकालने के चक्कर में शिवम ने हाथ डाला होगा, जिससे वह सिर के बल पानी में गिर गया। उसको बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पानी में मुंह होने की वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे की यही वजह पुलिस भी मान रही है।

पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
शिवम की मौत की जानकारी पर पिता प्रहलाद आ गया। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटे की मौत की सूचना पड़ोसी से मिली। बेटे की हत्या की गई है। उसने पुलिस को सूचना दे दी। काफी हंगामा भी कर दिया। मगर, पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed