फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   18 buffaloes were swept away in Khari river in Agra two died

यूपी न्यूज: खारी नदी में पानी पीने गईं 18 भैंस जलकुंभी में फंसीं, दो की माैत; 16 पशुओं की तलाश जारी

Sun, 30 Aug 2026 12:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 12:20 PM IST
सार

पशुपालकों का कहना है कि तहसील प्रशासन को तुरंत सूचना देने के बावजूद मौके पर समय पर गोताखोर नहीं पहुंचे और न ही वहां पर्याप्त रोशनी (लाइट) की व्यवस्था की गई। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
18 buffaloes were swept away in Khari river in Agra two died
भैंसों की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के किरावली के अकोला ब्लॉक क्षेत्र के गांव चैंकोरा में शनिवार शाम खारी नदी में पानी पीने गईं 18 भैंसें घनी जलकुंभी में फंस गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो भैंस को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि शेष 16 भैंसों की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन


किसान रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए नदी किनारे ले गए थे। इसी दौरान कमल सिंह की 12 और वीरेंद्र की 6 भैंसें पानी पीने के दौरान नदी में फैली जलकुंभी के दलदल में जा फंसीं। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल व दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। 
विज्ञापन


एसडीएम किरावली अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत अभियान का जायजा लिया। इस दौरान रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर, संतोष चाहर, भाजपा नेता अरविंद चाहर, पदम चाहर, भिक्की मुखिया और जगबीर चाहर ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर गोताखोर न पहुंचने का आरोप
तहसीलदार दीपांकर ने बताया कि मौके पर लेखपाल पूजा दीक्षित को भेजकर पशुओं का पूरा विवरण जुटा लिया गया है। हालांकि, पशुपालक वीरेंद्र सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि तहसील प्रशासन को तुरंत सूचना देने के बावजूद मौके पर समय पर गोताखोर नहीं पहुंचे और न ही वहां पर्याप्त रोशनी (लाइट) की व्यवस्था की गई।


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कुछ दिन पूर्व 8 अगस्त 2026 को गांव बाकंदा खास निवासी बाबूलाल की 3 भैंसें भी इसी तरह खारी नदी में पानी पिलाते समय जलकुंभी में फंसकर बह गई थीं, जिनमें से दो भैंसें बाद में खेड़ा बाकंदा के पास मृत अवस्था में मिली थीं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed